विश्व

इजराइली हमले में मदद के लिए इंतजार कर रहे कई गाजावासी मारे गए, हमास का दावा

jantaserishta.com
4 March 2024 9:12 AM IST
इजराइली हमले में मदद के लिए इंतजार कर रहे कई गाजावासी मारे गए, हमास का दावा
x
गाजा: हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने एक प्रेस बयान में कहा है कि गाजा शहर में मदद के लिए इंतजार कर रहे लोगों पर इजराइली हमले में दर्जनों फिलिस्तीनी मारे गए और घायल हो गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि इजराइली बलों ने रविवार को गाजा शहर के दक्षिण में कुवैत चौराहे पर आम लोगों पर उस समय गोलीबारी की, जब वे आटे के लिए ट्रकों का इंतजार कर रहे थे। सरकारी फ़िलिस्तीन टीवी के अनुसार, इससे पहले दिन में, इज़राइली युद्धक विमानों ने मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में राहत सामग्री ले जा रहे एक छोटे ट्रक पर बमबारी की। इसमें कम से कम आठ लोग मारे गए। मामले में इज़राइल की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story