विश्व

इजरायली सेना ने गाजा में तीन बंधकों के शव किए बरामद

jantaserishta.com
18 May 2024 11:29 AM IST
इजरायली सेना ने गाजा में तीन बंधकों के शव किए बरामद
x
यरुशलम: इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) ने एक संयुक्त अभियान में गाजा पट्टी में तीन इजरायली बंधकों के शव बरामद किए हैं। आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने हगारी के हवाले से बताया, ''पिछले साल 7 अक्टूबर को नोवा रेव पार्टी में हमास के हमले के दौरान तीन इजरायली शनि लौक, अमित बुस्किला और इत्जिक गेलेंटर का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई, और उनके शवों को गाजा पट्टी ले जाया गया।'' आईडीएफ ने शुक्रवार को कहा कि यह ऑपरेशन गाजा पट्टी में गिरफ्तार किए गए हमास आतंकवादियों की जांच और सैन्य खुफिया निदेशालय द्वारा प्रदान किए गए खुफिया जानकारी पर आधारित था।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस खबर को दिल दहला देने वाला बताया और कहा, "हम अपने सभी बंधकों, जीवित और मृत सभी को वापस लेंगे।" इजरायल के अनुसार, गाजा पट्टी में अनुमानित 129 बंधक कैद में हैं, जिनमें से कुछ अब जीवित नहीं हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story