विश्व

सेना ने की किशोर की हत्या, दो घायल

jantaserishta.com
31 March 2024 10:34 AM IST
सेना ने की किशोर की हत्या, दो घायल
x

सांकेतिक तस्वीर

रामल्लाह: फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में एक फिलिस्तीनी किशोर की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि 13 वर्षीय मुतासिम अबू अबेद को जेनिन के दक्षिण में कबातिया शहर में गोलियों से भून दिया गया।
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि हमले में घायल दो लोगों में से एक की हालत गंभीर है। उसे जेनिन के अल-रज़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इजराइली सेना ने कबातिया पर हमला किया और गोलीबारी की।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल सात अक्टूबर को इज़राइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में इज़राइल द्वारा 450 से अधिक फिलिस्तीनियों को मार दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story