विश्व

इजरायली सेना ने गाजा में की 100 से अधिक स्थानों पर हमले की पुष्टि

jantaserishta.com
6 Jan 2025 9:55 AM IST
इजरायली सेना ने गाजा में की 100 से अधिक स्थानों पर हमले की पुष्टि
x
यरूशलम: इजरायली सेना की ओर से कहा गया है कि इजरायली लड़ाकू विमानों और ड्रोनों ने सप्ताहांत में गाजा पट्टी में 100 से अधिक स्थलों पर बमबारी की, जिसमें लगभग 200 लोगों के मारे जाने की खबर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सेना ने रविवार को बयान में कहा कि हवाई हमले आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए, जिनमें वे प्रक्षेपण स्थल भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल शुक्रवार को इजरायल की ओर तीन रॉकेट दागने के लिए किया गया था।
इजरायली रक्षा बलों और शिन बेट के अनुसार इस हमले में लगभग कई हमास लड़ाके मारे गए है। हमास द्वारा संचालित गाजा मीडिया कार्यालय ने शनिवार शाम को बताया कि सप्ताहांत में लगभग 92 इजरायली हवाई हमलों और गोलाबारी की घटनाओं के दौरान कम से कम 184 लोग मारे गए। इससे पहले शनिवार को हमास द्वारा संचालित गाजा मीडिया कार्यालय ने बताया था कि इजरायली सेना ने पिछले 72 घंटों में गाजा पट्टी पर 94 हवाई हमले और गोलाबारी की, जिसमें 184 लोग मारे गए।
अपने बयान में कार्यालय ने इसे खतरनाक और क्रूर बताया, जिसमें विशेष रूप से गाजा शहर में निहत्थे नागरिकों और आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। इसमें कहा गया है कि कई पीड़ित या तो मारे गए हैं या घायल हो गए हैं। वहीं जो मलबे में फंसे हुए हैं उन्‍हें बचाने और अस्पताल पहुंचने में बाधा आ रही है।
गाजा में फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले तीन दिनों में इजरायली हवाई हमले हिंसक रूप से तेज हो गए हैं, जिसे स्थानीय निवासियों ने बेहद कठिन समय बताया है। बयान में इन भयानक अपराधों के लिए इजरायली सेना को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया गया है और इजरायल को हथियार और राजनीतिक समर्थन देने के लिए अमेरिकी प्रशासन की भी आलोचना की गई है।
इसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इन जघन्य अपराधों का दस्तावेजीकरण करने तथा अपराधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र जांच दल भेजकर अपने कानूनी और नैतिक दायित्वों को निभाने का आह्वान किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story