विश्व
इजरायली सेना का दावा, वेस्ट बैंक पर मारा गया एक फिलिस्तीनी
jantaserishta.com
7 Nov 2024 9:46 AM IST

x
यरूशलम: इजरायली सेना ने दावा किया है कि कथित तौर पर कार से टक्कर मारने और चाकू से हमला करने का प्रयास करने वाले फिलिस्तीनी शख्स को वेस्ट बैंक (इजरायली कब्जे वाले) में गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सेना ने बुधवार को बताया कि संदिग्ध ने रामल्लाह शहर के उत्तर में शिलोह जंक्शन पर नागरिकों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। बयान में कहा गया, 'इसके बाद वह वाहन से बाहर निकला और चाकू से हमला करने का प्रयास करने लगा।'
इस दौरान एक हथियारबंद नागरिक राहगीर ने संदिग्ध को गोली मार दी, जिसके बाद सेना ने घटनास्थल पर उसकी मौत की पुष्टि की। सेना ने कहा, 'सैनिक पूरे क्षेत्र में तैनात हैं।' इजरायल की मैगन डेविड एडोम आपातकालीन सेवा ने बताया कि 26 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़के को हल्की चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
क्षेत्र में बढ़ती हिंसा के बीच यह हमला हुआ, जिसमें गाजा पट्टी में चल रहा इजरायली सैन्य अभियान, पश्चिमी तट पर तेज छापे और लेबनान में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच झड़पें शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





