विश्व

भारत से इजरायली सेना ने मांगी माफी, जानिए क्यों?

Nilmani Pal
14 Jun 2025 2:18 AM GMT
भारत से इजरायली सेना ने मांगी माफी, जानिए क्यों?
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। इजरायल रक्षा बलों (IDF) द्वारा शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक नक्शे ने विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल इस नक्शे में ईरानी मिसाइलों की रेंज को दिखाया गया था, लेकिन इसमें भारत की सीमाओं को गलत तरीके से पेश किया गया, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखाया गया, जिसके बाद भारतीय यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर IDF को माफी मांगनी पड़ी।

13 जून को IDF ने एक ग्राफिकल वर्ल्ड मैप पोस्ट किया, जिसमें ये दिखाया गया कि ईरान की मिसाइलें दुनिया के किस-किस हिस्से तक मार कर सकती हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया, "ईरान एक वैश्विक खतरा है। इजरायल उसका अंतिम लक्ष्य नहीं है, यह तो केवल शुरुआत है। हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था, सिवाय कार्रवाई करने के।" हालांकि, इस नक्शे में भारत की सीमाओं को सटीक रूप से नहीं दिखाया गया था, जिसने विवाद को हवा दे दी।

सोशल मीडिया यूजर्स ने जल्द ही नक्शे में गलतियों को नोटिस किया। जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखाने केसाथ-साथ उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को नेपाल से जोड़ा गया था। इस गलती ने भारतीय नागरिकों और नेताओं को नाराज कर दिया, क्योंकि यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर सवाल उठाता है।


Next Story
null