विश्व
सीमा पर बैरियर को लेकर इजरायली सेना और लेबनानी प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत
jantaserishta.com
12 Jun 2023 9:02 AM IST

x
DEMO PIC
बेरूत (आईएएनएस)| लेबनान की दक्षिणी सीमा पर इजरायली सेना और लेबनानी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। मीडिया ने यह जानकारी दी। लेबनान सरकार द्वारा संचालित नेशनल न्यूज एजेंसी ने रविवार को कहा कि प्रदर्शनकारी लेबनानी-इजरायल सीमा के पास लेबनानी शहर केफार शुबा के बाहरी इलाके में इजरायली सेना के बैरियर के निर्माण का विरोध कर रहे थे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा करते हुए कि लेबनानी क्षेत्र में अवरोधक बनाए जा रहे हैं, प्रदर्शनकारियों ने इजरायली बलों पर पत्थर फेंके, जिन्होंने आंसू गैस के गोले दागकर जवाब दिया।
इस बीच, इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि लेबनानी नागरिक सीमा पर पहुंचे और सैनिकों पर पत्थर फेंकते हुए अवरोध को तोड़ने की कोशिश की। बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर कर दिया गया। सेना ने कहा, आईडीएफ इजरायल की संप्रभुता का उल्लंघन करने के किसी भी प्रयास की अनुमति नहीं देगा।
अभी तक दोनों ओर से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना लेबनान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के बीच आई है। शुक्रवार को, आईडीएफ ने कफर शुबा में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, जिन्होंने सीमा पर अवरोध को तोड़ने का प्रयास किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





