
x
Israeli इजरायली: सेना ने दावा किया है कि उसने दोहा में हमास के नेताओं को टारगेट पर ले एयर स्ट्राइक की। आईडीएफ और शिन बेट ने घोषणा की है कि इजरायली वायु सेना की ओर से किए गए हमले में हमास के नेतृत्व को निशाना बनाया गया। वहीं कतर ने इस अटैक पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा कि ये अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक इस बयान में कतर का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं है, लेकिन यह दोहा में बड़े विस्फोटों की खबरों के बाद आया है, जहां हमास का शीर्ष नेतृत्व रहता है। बयान में कहा गया है, "हमले में मारे गए नेतृत्व के सदस्य 7 अक्टूबर के नरसंहार को अंजाम देने और इजरायल के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।"
सेना ने दावा किया कि उसने हमले में नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कदम उठाए, जिसमें सटीक हथियारों और अन्य खुफिया जानकारी का इस्तेमाल भी शामिल है। इजरायली मीडिया हाउस चैनल 12 के अनुसार, कतर में हमास नेतृत्व पर हमले का आधिकारिक नाम "अत्ज़ेरेट हादिन" है, जिसका मोटे तौर पर अर्थ है 'कयामत का दिन। यह नाम यहूदी त्योहार शेमिनी अत्ज़ेरेट की याद दिलाता है। तभी जब हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर आक्रमण किया था। यह आने वाले यहूदी प्रमुख त्योहारों का भी संकेत देता है।
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "कतर राज्य इस कायराना इजरायली हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसमें कतर की राजधानी दोहा में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के कई सदस्यों के आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया। यह आपराधिक हमला सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का घोर उल्लंघन है, और कतरवासियों और कतर में रहने वाले निवासियों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है।"
Tagsइजरायलहमासदोहाकतरएयर स्ट्राइकअंतरराष्ट्रीय कानूनIDFशेमिनी अत्ज़ेरेटहमले की निंदा7 अक्टूबर नरसंहार.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





