विश्व

सऊदी-ओमानी हवाई क्षेत्र के ऊपर से इजरायल के विमान ने पहली बार भरी उड़ान

jantaserishta.com
27 Feb 2023 9:12 AM IST
सऊदी-ओमानी हवाई क्षेत्र के ऊपर से इजरायल के विमान ने पहली बार भरी उड़ान
x
जेरूसलम (आईएएनएस)| इजराइल की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एलअल के विमान ने ओमान और सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर से पहली बार उड़ान भरी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार एलअल फ्लाइट 083 रविवार शाम को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए रवाना हुई, जो नए कॉरिडोर का उपयोग करने वाली पहली इजरायली वाणिज्यिक उड़ान थी।
उड़ान को थाईलैंड की राजधानी तक पहुंचने में लगभग आठ घंटे लगने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, नया मार्ग कुछ एशियाई गंतव्यों के लिए उड़ानों को लगभग दो घंटे कम कर देगा।
जुलाई 2022 में सऊदी अरब द्वारा घोषित इसी तरह के कदम के बाद ओमान ने पिछले हफ्ते इजरायल के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने की घोषणा की थी।
गौरतलब है कि इजराइल के ओमान व सऊदी अरब के साथ आधिकारिक संबंध नहीं हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story