विश्व

रॉकेट्स की बौछार: हमास के ठिकानों को ध्वस्त कर रही इजराइल की सेना, जंग और तेज, VIDEO

jantaserishta.com
8 Oct 2023 9:23 AM IST
रॉकेट्स की बौछार: हमास के ठिकानों को ध्वस्त कर रही इजराइल की सेना, जंग और तेज, VIDEO
x
पूरी ताकत से चुन चुनकर हमास के आतंकियों को मार गिराना जारी.
नई दिल्ली: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शनिवार को शुरू हुए युद्ध के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को हमास के आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके सभी ठिकानों को हम मलबे में तब्दील कर देंगे.
बता दें कि शनिवार की सुबह को हमास के आतंकियों ने अलग-अलग तरीकों से इजरायल में घुसकर रिहायशी इलाकों में हमला कर दिया था. इस दौरान गाजा पट्टी की तरफ से इजरायल पर 20 मिनट के अंदर 5 हजार रॉकेट दागे गए थे. इसके बाद इजरायली सरकार ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी थी.
इजरायली सेना के एक्शन को लेकर हमास आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि गाजा शहर में उनके छिपने के स्थानों को "मलबे में बदल दिया जाएगा". उन्होंने इजरायली बलों की कार्रवाई को लेकर गाजा के निवासियों को सचेत करते हुए सुरक्षित जगह चले जाने को कहा है.
नेतन्याहू ने अपने ट्वीट में कहा, "उन सभी जगहों पर जहां हमास तैनात है, छिपा है उन्हें हम मलबे में बदल देंगे, मैं गाजा के निवासियों से कहना चाहता हूं कि उस जगह को छोड़ दो क्योंकि हम हर जगह जबरदस्त कार्रवाई करेंगे." नेतन्याहू की यह चेतावनी इज़राइल में "युद्ध की स्थिति" की घोषणा के एक दिन बाद आई है.
शनिवार को इजरायल पर हमला होने के बाद भी प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सामने आकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था, "हम युद्ध में हैं, ऑपरेशन में नहीं, हमास ने इज़रायल राज्य और उसके नागरिकों के खिलाफ एक जानलेवा हमला किया है, मैंने सबसे पहले घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की बस्तियों को साफ़ करने का आदेश दिया और बड़े पैमाने पर हथियार जुटाने का आदेश दिया है. 'दुश्मन को ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा.'
बता दें कि गाजा पट्टी से हमास आतंकवादियों के अचानक हमले के कारण इज़रायल में कम से कम 300 लोग मारे गए हैं और 1,600 से अधिक घायल हुए हैं. इजरायली मीडिया ने बताया कि दक्षिणी इजरायल के कई हिस्सों में रॉकेट सायरन बजते रहे. गाजा पट्टी के पास स्थित सेडरोट, किबुत्ज़ निर अम, याद मोर्दचाई और नेतिव हासारा जैसे क्षेत्रों में लोगों ने हवाई हमले की चेतावनी सुनीं. इसके अलावा, हमास के हमले के जवाब में इजरायली रक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स ने गाजा और वेस्ट बैंक में 230 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
वहीं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दिए बयान पर अब हमास की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. हमास की सशस्त्र शाखा के एक प्रवक्ता ने रविवार की आधी रात के बाद एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया, शनिवार को इजरायली कस्बों पर किए गए हमले में हमास द्वारा पकड़े गए इजरायलियों की कुल संख्या दर्जनों से "कई गुना अधिक" थी. प्रवक्ता ने कहा कि बंधक बनाए गए लोग गाजा पट्टी के सभी इलाकों में फैले हुए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story