विश्व
इजराइल और यूएई ने संयुक्त रूप से विकसित मानव रहित पोत का किया अनावरण
jantaserishta.com
21 Feb 2023 11:57 AM IST

x
जेरूसलम (आईएएनएस)| इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक नौसेना रक्षा और समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी में इजरायल और यूएई द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक मानव रहित पोत का अनावरण किया गया। आईएआई ने सोमवार को कहा कि पोत को संयुक्त रूप से इजरायल की सरकारी कंपनी आईएआई, यूएई राज्य के स्वामित्व वाली प्रौद्योगिकी समूह ईडीजीई और अबू धाबी शिप बिल्डिंग कंपनी द्वारा विकसित किया गया।
वाणिज्यिक और सैन्य मिशनों के लिए डिजाइन किए गए पोत में स्वायत्त प्रणाली, रोबोटिक्स, सोनार, सेंसर, इमेजिंग सिस्टम और एडवांस एल्गोरिदम शामिल हैं जो विभिन्न प्रकार की समुद्री क्षमताओं को सक्षम करेंगे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्षमताओं में खुफिया जानकारी एकत्र करना, सीमा और तटीय गश्त, खदान का पता लगाना, पनडुब्बी का पता लगाना और पनडुब्बी रोधी युद्ध के साथ-साथ उड़ान भरने और उतरने वाले विमानों के लिए प्लेटफार्मों की तैनाती शामिल है।
नौसेना रक्षा और समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी 20 से 24 फरवरी तक आयोजित की जाती है।
Tagsइजराइलयूएईमानव रहित पोत का अनावरणमानव रहित पोतपोतIsraelUAEunmanned vessel unveiledunmanned vesselvessel
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





