विश्व

इजराइल-यूएई मुक्त व्यापार समझौता लागू

jantaserishta.com
27 March 2023 11:35 AM IST
इजराइल-यूएई मुक्त व्यापार समझौता लागू
x
यरुशलेम (आईएएनएस)| इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है। यह यहूदी राज्य का किसी अरब देश के साथ इस तरह का पहला आर्थिक समझौता है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के अधिकारियों ने रविवार को सीमा शुल्क समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे मई 2022 में हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता प्रभावी हो गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल में सीमा शुल्क समझौते पर इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन और यूएई के राजदूत मोहम्मद अल खाजा ने नेतन्याहू की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए थे।
बयान के मुताबिक, मुक्त व्यापार समझौते से सीमा शुल्क कम होने और दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने के साथ जीवन यापन की लागत कम होने की उम्मीद है।
इसके अतिरिक्त, इजरायली कंपनियां यूएई सरकार के टेंडर्स तक पहुंच प्राप्त करेंगी।
कोहेन ने कहा, मुक्त व्यापार समझौते का प्रभावी होना इजरायल की अर्थव्यवस्था के लिए और यूएई के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। यह अब्राहम समझौते के महत्व को दिखाता है।
अब्राहम समझौता यूएस द्वारा तैयार की गई डील्स की एक सीरीज है, जो 2020 में इजरायल से राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए यूएई, बहरीन और मोरक्को के साथ हुई।
इजरायल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई इजरायल का 16वां सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है, जिसके साथ द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा 2022 में 2.5 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई है।
इजरायल वर्तमान में मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बहरीन के साथ बातचीत कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story