विश्व

गाजा संघर्ष विराम वार्ता विफल होने के चलते रफा ऑपरेशन जारी रखेगा इजरायल: अधिकारी

jantaserishta.com
10 May 2024 8:08 AM IST
गाजा संघर्ष विराम वार्ता विफल होने के चलते रफा ऑपरेशन जारी रखेगा इजरायल: अधिकारी
x
यरुशलम: मिस्र के काहिरा में इजरायल-हमास संघर्ष विराम वार्ता विफल होने के बाद इजरायली सेना दक्षिणी गाजा पट्टी के शहर रफा में अपना अभियान जारी रखेगी। एक इजरायली अधिकारी ने मीडिया को ये जानकारी दी।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि रफा के साथ सीमा पर बड़े पैमाने पर इजरायली सैनिकों की तैनाती की गई है। एक इजरायली अधिकारी ने गुरुवार को पुष्टि की कि काहिरा में वार्ता विफल होने के बाद इजरायली प्रतिनिधिमंडल काहिरा छोड़ चुका है।
अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि क्या इजरायल गाजा के दक्षिणी छोर पर रफा में और अधिक क्षेत्रों में आक्रमण का विस्तार करेगा, जहां लगभग 1.2 मिलियन आंतरिक रूप से विस्थापित फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं।
इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी की खबर के अनुसार, रफा पर इजराइल के जारी जमीनी हमले के कारण वार्ता रोक दी गई है। रफा शहर पर हमले गहराने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इजरायल को हथियारों की सप्लाई रोक दी जाएगी। इस पर टिप्पणी करते हुए इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसके पास गाजा में अभियान जारी रखने के लिए पर्याप्त हथियार हैं।
आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने एक बयान में कहा, "आईडीएफ के पास उन ऑपरेशनों के लिए हथियार हैं जिनकी वह योजना बना रहा है, रफा में ऑपरेशन के लिए भी।" उन्होंने जोर देकर कहा, "हमें जो चाहिए वो हमारे पास है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story