विश्व
इजरायल ने बेरूत को फिर बनाया निशाना, 29 हुई मृतकों की संख्या
jantaserishta.com
25 Nov 2024 10:45 AM IST

x
बेरूत: इजराइल ने एक बार फिर बेरूत को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि इजरायली सेना ने बेरूत और उसके दक्षिणी उपनगरों पर कई हवाई हमले किए हैं। इससे पहले इजरायल ने लेबनान की राजधानी को निशाना बनाया था, जिसमें कम से कम 29 लोग मारे गए थे और 66 अन्य घायल हो गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह कमांड सेंटरों पर खुफिया जानकारी के आधार पर हमले किए है, जिसमें हरेत हरेक, बुर्ज बरजनेह और हदथ जैसे इलाके शामिल थे। स्थानीय टेलीविजन स्टेशन अल-जदीद ने आधे घंटे के भीतर 12 हवाई हमलों की सूचना दी है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए फुटेज में रविवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के ऊपर काले धुएं के बादल उठते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये हमले शनिवार को बेरूत के बस्ता फावका इलाके में एक आठ मंजिला आवासीय इमारत पर हुए घातक हमले के बाद किए गए हैं। इस बीच, इजरायली मीडिया ने बताया कि इस हमले में हिजबुल्लाह के एक प्रमुख अधिकारी, लेबनानी सांसद और हिजबुल्लाह के सदस्य अमीन शेरी को निशाना बनाया गया।
इजरायल के हवाई हमलों के जवाब में हिजबुल्लाह ने घोषणा की है कि उसने दक्षिणी लेबनान में पांच इजरायली टैंकों को नष्ट कर दिया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 8 अक्टूबर 2023 को संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायली हवाई हमलों में 3,754 लोग मारे गए हैं और 15,626 घायल हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





