विश्व
रॉकेट फायरिंग के जवाब में इजरायल ने गाजा की सैन्य चौकियों पर हमला किया
jantaserishta.com
3 May 2023 9:01 AM IST

x
DEMO PIC
गाजा (आईएएनएस)| इजरायल ने गाजा पट्टी में इस्लामिक रेजिस्टेंस मूवमेंट (हमास) के नेतृत्व वाले फिलिस्तीनी आतंकवादी समूहों की चौकियों पर मंगलवार रात हवाई हमले किए। फिलिस्तीनी और इजरायली सूत्रों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में फिलिस्तीनी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इजरायली टोही ड्रोन और लड़ाकू जेट हमास द्वारा शासित तटीय एंक्लेव के ऊपर मंडराते रहे और फिर उत्तरी और मध्य गाजा पट्टी तथा पश्चिमी गाजा शहर में कई विस्फोटों की आवजें सुनी गईं।
इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पहले एंक्लेव से दक्षिणी इजराइल में रॉकेट हमले किए गए थे जिनके जवाब में इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी में आतंकवादियों की चौकियों पर हमला किया।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमले के बाद किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





