विश्व
इज़राइल ने आगे की युद्धविराम वार्ता के लिए मांगी जीवित बंधकों की सूची
jantaserishta.com
2 March 2024 9:45 AM IST

x
इज़राइल ने आगे की युद्धविराम वार्ता के लिए मांगी जीवित बंधकों की सूची
तेल अवीव: इजराइल और हमास के बीच जारी युद्धविराम वार्ता में गतिरोध आ गया है। अब इजराइल ने कहा है कि जब तक उसे हमास द्वारा अपहृत जीवित बंधकों की सूची नहीं मिल जाती, तब तक वह वार्ता में भाग नहीं लेगा।
इजराइली प्रधान मंत्री के कार्यालय ने आईएएनएस को बताया कि यह संदेश इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अध्यक्षता में युद्ध मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद वार्ताकारों को बताया गया। इजराइल की खुफिया एजेंसी व सैन्य खुफिया एजेंसी, मोसाद और शिन बेट ने खुलासा किया है कि 7 अक्टूबर, 2023 से हमास की हिरासत में मौजूद 134 बंधकों में से 31 की मौत हो चुकी है।
अमेरिका, कतर और मिस्र समेत अंतरराष्ट्रीय वार्ताकार चार मार्च तक संघर्ष विराम की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन, इजराइली सरकार के फैसले से वार्ता में बाधा उत्पन्न हो गई है। इज़राइल और हमास छह सप्ताह के लिए युद्धविराम और 40 इज़राइली बंधकों की रिहाई पर लगभग सहमत हो गए थे।
इजराइली जेलों में बंद करीब 400 फिलिस्तीनियों को भी रिहा किया जाना है। उधर, इज़राइल ने जोर दिया था कि सामूहिक हत्याओं की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने सहित गंभीर अपराधों के आरोपियों को रिहा नहीं किया जाएगा। एक सप्ताह पहले पेरिस और काहिरा में आयोजित शांति वार्ता में मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया, शिन बेट प्रमुख रोनेन बार, अमेरिका की एजेंसी सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स, कतर के प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद बिन अल थानी और मिस्र के ख़ुफ़िया प्रमुख, मेजर जनरल अब्बास कलीम ने भाग लिया।
दोहा में शनिवार और रविवार को बातचीत होनी थी, लेकिन इज़राइली प्रतिनिधियों ने सूचित किया है कि जब तक जीवित बंधकों के नामों की सूची नहीं सौंपी जाती, तब तक वे इसमें भाग नहीं लेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





