विश्व
ईरान के संभावित हमले का जवाब देने को अमेरिका के साथ इजराइल तैयार: सेना प्रमुख
jantaserishta.com
13 April 2024 9:14 AM IST

x
जेरूसलम: इजराइल के सैन्य प्रमुख हरजी हलेवी ने कहा है कि ईरान के संभावित हमले का जवाब देने के लिए उनकी सेना यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के साथ तैयार है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क में ईरान के दूतावास पर इजराइली हवाई हमले के बाद ईरान के संभावित हमले को देखते हुए इजराइल हाई अलर्ट पर है। इजराइल के हमले में सात वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे गए थे।
सेना द्वारा जारी तस्वीरों में सेंटकॉम कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिला को शुक्रवार को हलेवी और इज़राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के वरिष्ठ कमांडरों के साथ तेल अवीव में एक बैठक में भाग लेते हुए दिखाया गया है। हलेवी ने शुक्रवार को कहा, "आईडीएफ किसी भी हमले के खिलाफ मजबूती से तैयार है।" उन्होंने कहा कि सेना "अमेरिकी सशस्त्र बलों के साथ मिलकर संभावित हमले से निपटने के लिए लगातार तैयारी कर रही है।"
एक प्रेस वार्ता में, आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। हगारी ने कहा कि उनकी सेना हाई अलर्ट पर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





