विश्व
हमास के साथ बंधक समझौते पर फिर से बातचीत के लिए तैयार इजरायल
jantaserishta.com
26 May 2024 8:03 AM IST

x
यरूशलम: मिस्र, कतर और अमेरिका की मध्यस्थता में बंधक समझौते पर हमास के साथ बातचीत फिर से शुरू करने पर इजरायल सहमत हो गया है। ये बातचीत अगले हफ्ते हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को पेरिस में एक बैठक में इजरायली मोसाद खुफिया एजेंसी के प्रमुख डेविड बार्निया ने अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक विलियम बर्न्स और कतरी प्राइम मिनिस्टर शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के सामने इजरायली वॉर कैबिनेट का एक नया प्रस्ताव पेश किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सरकार के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि पेरिस में विलियम बर्न्स और शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ मुलाकात के बाद बार्निया शनिवार सुबह इजरायल लौट आए।
अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि तीनों अधिकारियों ने मिस्र और कतर द्वारा रखे गए नए प्रस्ताव के तहत अगले सप्ताह बातचीत जारी रखने पर चर्चा की।
कान टीवी ने बताया कि बर्न्स ने उन सभी विवादास्पद मुद्दों पर बातचीत की पेशकश की जिसने पिछली वार्ता में गतिरोध पैदा कर दिया था, और कहा कि वार्ता का नेतृत्व मिस्र और कतर करेंगे, जिसमें अमेरिका की सक्रिय भागीदारी होगी। गाजा पट्टी में संघर्ष विराम वार्ता का पिछला दौर इसी महीने मिस्र में हुआ था जो विफल हो गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





