विश्व
संभावित ईरान परमाणु समझौते से इजरायल बाध्य नहीं: बेंजामिन नेतन्याहू
jantaserishta.com
14 Jun 2023 11:04 AM IST

x
यरुशलेम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संसद की एक समिति से कहा है कि ईरान के साथ किसी भी अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से इजरायल बाध्य नहीं होगा। संसद की विदेश मामलों और रक्षा समिति में उनकी टिप्पणी मंगलवार को उन मीडिया रिपोटरें के बीच आई कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में इजरायल के कट्टर दुश्मन ईरान के साथ परमाणु समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
नेतन्याहू ने कहा, ईरान के साथ कोई भी समझौता इजरायल पर बाध्यकारी नहीं होगा, जो अपनी रक्षा के लिए खुद ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ईरान इजरायल के विनाश की आकांक्षा रखता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 2015 के ईरान परमाणु समझौते के कट्टर विरोधी नेतन्याहू का कहना है कि उभरते हुए नए समझौते से ईरान प्रतिबंध के बिना परमाणु हथियार विकसित करने में सक्षम होगा। मिडिल ईस्ट में नए गठजोड़ बनाने पर रणनीति का जिक्र करते हुए इजरायली नेता ने कहा, हमारी नीति का उद्देश्य ईरान और उसके सहयोगियों को रोकने के लिए शांति का दायरा बढ़ाना है।
Tagsनेतन्याहूईरान परमाणु समझौताइजरायलबेंजामिन नेतन्याहूnetanyahuiran nuclear dealisraelbenjamin netanyahu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





