विश्व

इजराइल ने शोर करने वाले वाहनों का पता लगाने के लिए शुरू की योजना

jantaserishta.com
19 Dec 2022 10:03 AM IST
इजराइल ने शोर करने वाले वाहनों का पता लगाने के लिए शुरू की योजना
x
यरुशलम (आईएएनएस)| इजरायल सरकार ने सड़क पर मोटर वाहनों की आवाज का पता लगाने के लिए ऑटोमेटिक डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल करने की योजना शुरू की है। इस योजना ने टेक फर्मों और उद्यमियों को समाधान के साथ आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। यह अंधेरे और कोहरे में भी असामान्य रूप से शोर करने वाले वाहनों का पता लगाने में सक्षम होगा। यह बात नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालयों के साथ पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने रविवार को एक संयुक्त बयान में कही।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन के लिए तीन प्रस्तावों का चयन किया जाएगा। उनमें से प्रत्येक को 50 हजार शेकेल (लगभग 14,440 डॉलर) का सरकारी सहायता प्राप्त होगी।
मंत्रालयों ने कहा कि इजराइल में वाहनों का शोर लंबे समय से एक खतरा रहा है। इससे स्वास्थ्य समस्याएं और दैनिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न होती है। मोटरसाइकिलों के अवैध रूप से संशोधित इंजन से अत्यधिक शोर उत्पन्न होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story