विश्व
Israel-Hamas war: इजराइल ने हमास के हमले से जुड़ी विफलताओं की जांच की शुरू
jantaserishta.com
8 March 2024 8:48 AM IST

x
यरूशलम: इजराइल की सेना ने पिछले साल सात अक्टूबर को हमास के हमले से जुड़ी विफलताओं की जांच शुरू कर दी है। हमले में सैकड़ों नागरिकों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक का अपहरण कर लिया गया था।
सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ हर्ज़ी हलेवी ने कमांडरों को लिखे एक पत्र में लिखा, "अचानक हुए हमलेे में सैकड़ों नागरिकों और सैनिकों की जान चली गई। सुरक्षाकर्मी हमले को रोकने व लोगों की जीवन की रक्षा करने में विफल रहे।"
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में खुफिया विफलताओं की भी तहकीकात की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले साल सात अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों ने सीमा पार कर इजराइल पर हमला कर दिया था। हमले में लगभग 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और 253 व्यक्तियों को बंधक बना लिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





