विश्व
इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, 3 की मौत और 3 घायल
jantaserishta.com
21 April 2024 9:41 AM IST

x
बेरूत: दक्षिणी लेबनान के कई सीमावर्ती कस्बों और गांवों पर इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के तीन सदस्य मारे गए और तीन नागरिक घायल हो गए। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने मीडिया को बताया कि एक इजरायली युद्धक विमान ने टायर जिले में स्थित नगर पालिका जिब्बैन में एक घर पर हमला किया, जिसमें हिजबुल्लाह के तीन सदस्य मारे गए और दो नागरिक घायल हो गए। जबकि एक अन्य युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्व में कफर किला गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया, जिससे एक और नागरिक घायल हो गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसके लड़ाकों ने हनीता, अल-रडार, अल-समाका और रुवैसत अल-आलम सहित कई इजरायली स्थलों को निशाना बनाया। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच टकराव में लेबनानी पक्ष के 432 लोग मारे गए हैं, जिनमें 277 हिजबुल्लाह सदस्य और 76 नागरिक शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





