विश्व

इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, 2 की मौत और 3 नागरिक घायल

jantaserishta.com
20 April 2024 8:53 AM IST
इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, 2 की मौत और 3 नागरिक घायल
x

इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, 2 की मौत और 3 नागरिक घायल

बेरूत: दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर इजरायली हवाई हमलों में दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक घायल हो गए। सैन्य सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "इजरायल की सेना ने दो मिसाइलों से सीमा क्षेत्र के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक घायल हो गए।"
सूत्रों के अनुसार, एक अन्य इजरायली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक अन्य सदस्य मारा गया और एक नागरिक घायल हो गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा।
इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story