विश्व
इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह की रॉकेट और मिसाइल यूनिट के डिप्टी कमांडर को मार गिराया
jantaserishta.com
30 March 2024 11:57 AM IST

x
जेरूसलम: इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि हिजबुल्लाह की रॉकेट और मिसाइल यूनिट के डिप्टी कमांडर अली अबेद अखसन नईम को दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में मार गिराया गया। आईडीएफ ने शुक्रवार को हमले की फुटेज जारी करते हुए बताया कि अली अबेद अखसन नईम को बज़ौरीह क्षेत्र में एक वाहन में जाते समय निशाना बनाया गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने उन पर इजराइल के खिलाफ हमलों की साजिश रचनेे और उन्हें अंजाम देने का आरोप लगाया।
लेबनानी सैन्य सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को इजराइली हमलों में हिजबुल्लाह के सात सदस्य मारे गए। इनमें से छह उत्तरी सीरिया में और एक दक्षिणी लेबनान में मारा गया। सूत्रों ने बताया कि लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह और इज़राइल के बीच चल रहे संघर्ष के परिणामस्वरूप लेबनानी पक्ष के 395 लोग मारे गए। इनमें 254 हिजबुल्लाह लड़ाके और 73 नागरिक शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





