Top News

गाजा पर अंधाधुंध बमबारी के कारण इजराइल खो रहा दुनिया का समर्थन, जो बाइडेन का बड़ा बयान

jantaserishta.com
13 Dec 2023 10:59 AM IST
गाजा पर अंधाधुंध बमबारी के कारण इजराइल खो रहा दुनिया का समर्थन, जो बाइडेन का बड़ा बयान
x

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि गाजा पट्टी पर “अंधाधुंध बमबारी” के कारण इजरायल दुनिया का समर्थन खो रहा है। हमास के 7 अक्टूबर के हमले के बाद बाइडेन की ये इजरायल की सबसे कड़ी आलोचना है।

मंगलवार रात राष्ट्रपति ने कहा, “इजरायल की सुरक्षा अमेरिका पर निर्भर हो सकती है, लेकिन अभी उसके पास अमेरिका से अधिक समर्थन है। उसके पास यूरोपीय संघ है, उसके पास यूरोप है। लेकिन वे (गाजा) में होने वाली अंधाधुंध बमबारी से अपना समर्थन खोते जा रहे हैं।”

हालांकि, बाइडेन ने कहा कि “हमास से मुकाबला करने पर कोई सवाल नहीं है और इज़राइल के पास ऐसा करने का “पूरा अधिकार” है। बाइडेन की टिप्पणी के तुरंत बाद एक बयान में, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनके देश को जमीनी युद्ध के साथ-साथ हमास को नष्ट करने और बंधकों को रिहा कराने के लिए अमेरिका का “पूर्ण समर्थन” है।

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ने “युद्ध रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव” को अवरुद्ध कर दिया है। बीबीसी ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, “हां, हमास को लेकर असहमति है और मुझे उम्मीद है कि हम यहां भी समझौते पर पहुंचेंगे।”

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story