विश्व

Israel-Iran War: अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला...ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
1 March 2026 9:12 AM IST
Israel-Iran War: अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला...ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान,  जानें लेटेस्ट अपडेट
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद नए लीडरशिप का ऐलान हो गया है. उनके बड़े बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है. ईरान के सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में मौत हो गई है.

1 मार्च 2026 की सुबह ईरान के सरकारी टीवी और आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने बताया कि 28 फरवरी, शनिवार को तेहरान में हुए हवाई हमलों के दौरान उनके दफ्तर पर निशाना साधा गया, जिसमें 86 वर्षीय खामेनेई की मौत हो गई. बताया गया कि यह हमला सरकारी ठिकानों पर किया गया एक लक्षित कार्रवाई थी. ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक और सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है.
अमेरिकी बेस पर ईराकी फोर्स का अटैक
रिपोर्ट के मुताबिक, इराक की रेजिस्टेंस फोर्स ने इराकी कुर्दिस्तान में US बेस पर हमले शुरू कर दिए हैं. एरबिल को टारगेट किया गया है.

खामेनेई के अलावा इजरायली हमले में मारे गए कई अधिकारी
ईरान पर US-इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ कई टॉप ऑफिसर भी मारे गए हैं. IRGC चीफ मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर और अयातुल्ला खामेनेई के सीनियर सलाहकार अली शमखानी मारे गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null