विश्व
इजराइल ने सीरिया की राजधानी में ईरानी वाणिज्य दूतावास की इमारत पर दागी मिसाइलें
jantaserishta.com
2 April 2024 9:32 AM IST

x
दमिश्क: इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास परिसर में स्थित वाणिज्य दूतावास की इमारत पर मिसाइलों से हमला किया। हमले में इमारत जमींदोज हो गई और कई लोग हताहत हुए। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।
सोमवार को हमले के बाद दमिश्क के पश्चिम में माज़ेह राजमार्ग पर स्थित इमारत से धुएं का गुबार उठते देखा गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ रिपोर्ट के अनुसार, ध्वस्त इमारत ईरानी दूतावास का हिस्सा है। इसके मलबे के बीच एक ईरानी झंडा लगा हुआ है।
सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमला सोमवार शाम करीब पांच बजे हुआ। इज़राइल ने कब्जे वाले सीरियाई गोलान हाइट्स की दिशा से हमला किया। इसमें कहा गया है कि सीरिया की वायु सेना ने कुछ मिसाइलों को रोक दिया। हमले में अनेक लोग मारे गए और घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इजराइली हमले से सीरियाई-ईरानी संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





