विश्व
इजरायल ने राजनयिक संबंध तोड़ने के लिए कोलंबिया की निंदा की
jantaserishta.com
2 May 2024 9:32 AM IST

x
यरूशलम: कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने गाजा में कार्रवाई के चलते इजरायल के साथ राजनायिक संबंध खत्म करने की घोषणा की। इसके बाद इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने कोलंबिया की निंदा की।
काट्ज ने बुधवार को एक्स पर राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर 'घृणित यहूदी विरोधी' होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "इजरायल और कोलंबिया के बीच संबंध हमेशा मधुर रहे हैं। पेट्रो इसे बदलने में सक्षम नहीं होंगे।"
राष्ट्रपति पेट्रो ने बुधवार को बोगोटा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, "इजरायल में ऐसी सरकार होने के लिए, एक ऐसा राष्ट्रपति होने के लिए जो नरसंहार करता है, कल हम इजरायल के साथ राजनयिक संबंध तोड़ देंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबियाई राष्ट्रपति ने गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियानों की आलोचना की थी और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में दक्षिण अफ्रीका के मुकदमे में शामिल होने का अनुरोध किया था, जो इजरायल पर नरसंहार का आरोप लगाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





