विश्व
समुद्र में 100 मील तक तेल रिसाव के बाद इस्रायल ने बंद किया भूमध्यसागरीय तट
Rounak Dey
22 Feb 2021 5:42 AM GMT
x
सभी भूमध्यसागरीय तटों को बंद कर दिया।
समुद्र में तेल रिसाव के कई दिन बाद इसराईल ने रविवार को अगले नोटिस तक अपने सभी भूमध्यसागरीय तटों को बंद कर दिया। रिसाव के बाद कई टन तेल 100 मील से अधिक दूरी तक फैल गया है जिसे देश की सर्वाधिक भीषण पारिस्थितिकी आपदाओं में से एक माना जा रहा है। पिछले सप्ताह भीषण तूफान के बाद समुद्र में तेल फैल गया था। हालांकि, तेल रिसाव के सही कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इसराईल के 'नेचर एंड पार्क्स अथॉरिटी' ने इस घटना को देश के इतिहास में सर्वाधिक भीषण पारिस्थितिकी आपदाओं में से एक करार दिया है जिससे समुद्री जीव-जंतुओं के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्वयंसेवी शनिवार को तेल की परत हटाने के काम में मदद करने पहुंचे, लेकिन इनमें से कई लोग इसकी गंध के चलते बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इजराइल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार को अगले नोटिस तक अपने सभी भूमध्यसागरीय तटों को बंद कर दिया।
Next Story