विश्व

इजरायल का दावा, लेबनान में हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के कई कमांडर मारे गए

jantaserishta.com
28 Sept 2024 9:57 AM IST
इजरायल का दावा, लेबनान में हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के कई कमांडर मारे गए
x
बेरूत: इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हवाई हमलों के दौरान हिजबुल्लाह के कई कमांडरों को मार गिराया है। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने शनिवार सुबह कहा, "इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर, आतंकवादी मोहम्मद अली इस्माइल और उनके डिप्टी, आतंकवादी हुसैन अहमद इस्माइल पर हमला कर उन्हें मार गिराया।"
आईडीएफ ने कहा, "सेना ने उनके साथ-साथ हिजबुल्लाह के अतिरिक्त कमांडरों और ऑपरेटिव्स को भी मार गिराया है।" आईडीएफ ने कहा कि मोहम्मद अली इस्माइल इजरायल के खिलाफ हमलों के लिए जिम्मेदार था, जिसमें बुधवार को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का प्रक्षेपण भी शामिल था।
इजरायली सेना ने कहा कि उसने इब्राहिम मोहम्मद कबीसी और 'हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट समूह के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों' को भी मार गिराया। हिजबुल्लाह ने कमांडरों के मारे जाने के बारे में इजरायल की घोषणा की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। इजरायल ने शुक्रवार को लेबनान पर व्यापक हमले किए, जिनमें बेरूत के दक्षिणी भी शामिल हैं। आईडीएफ ने नागरिक भवनों के नीचे हिजबुल्लाह के हथियार जमा करने के ठिकानों पर लक्षित हमले करने का दावा किया है।
हिजबुल्लाह ने कहा है कि दक्षिण बेरूत के दहिह इलाके में शुक्रवार को इजरायली हमलों के निशाने पर आए नागरिक भवनों में उसके हथियार नहीं रखे गए थे। हिजबुल्लाह ने हवाई हमलों पर अपनी पहली आधिकारिक टिप्पणी में कहा, "बमबारी वाले नागरिक भवनों में हथियारों की मौजूदगी के बारे में दुश्मन की ओर से किए गए दावे पूरी तरह से झूठे हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story