विश्व

इजरायल का दावा, 'हमारे लड़ाकू विमान ने ईरान के जेट को मार गिराया'

jantaserishta.com
4 March 2026 4:07 PM IST
इजरायल का दावा, हमारे लड़ाकू विमान ने ईरान के जेट को मार गिराया
x
तेल अवीव: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बुधवार को आईडीएफ ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना के एफ 35आई अदीर स्टील्थ लड़ाकू विमान ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। विमान ने ईरान के एक जेट को मार गिराया है।
आईडीएफ के बयान के अनुसार यह हमला आज सुबह तेहरान के ऊपर किया गया और जेट को आईडीएफ के एफ-35आई अदीर द्वारा हवा में मार गिराया गया। यह घटना क्षेत्र में संघर्ष को और गंभीर रूप दे रही है और यह पहली बार है जब इजरायली एफ-35आई ने किसी पायलट युक्त विमान को निशाना बनाते हुए शूट डाउन किया है।
बुधवार को एक्स पर आईडीएफ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट में लिखा, "ईरानी जेट को मार गिराया गया: एयरफोर्स के एफ-35आई “अदीर” फाइटर जेट ने ईरानी एयर फोर्स के याक-130 फाइटर जेट को मार गिराया। यह एफ-35 “अदीर” फाइटर जेट द्वारा किसी मानव युक्त फाइटर एयरक्राफ्ट को मार गिराने की ऐतिहासिक घटना है। "
तेहरान में याक-130 जैसे विमान आमतौर पर प्रशिक्षण और हल्के मुकाबले के उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाते हैं, लेकिन वर्तमान संघर्ष के दौरान इन्हें ड्रोन और मिसाइल खतरों का सामना करने के लिए तैनात किया गया था।
ईरान और इज़रायल के बीच तनाव पिछले हफ्तों में तीव्र हो चुका है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों और हवाई परिसरों पर हवाई हमले और मिसाइल वार किए हैं। ऑपरेशन “रोरिंग लायन” के तीसरे दिन, इजरायल में मेडिकल सेवा देने वाली संस्था मैगन डेविड एडोम (एमडीए) की टीमों को मिसाइल के असर की अलग-अलग घटनाओं के बाद पूरे इज़राइल में दर्जनों जगहों पर भेजा गया।
एमडीए और पैरामेडिक्स के अनुसार इजरायल में कुल 60 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया जिनमें 1 व्यक्ति की हालत ठीक है और 59 की हालत स्थिर है। मैगन डेविड एडोम टीमों के अनुसार उसने 369 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जिनमें 10 की मौत हो गई, 2 गंभीर रूप से घायल थे, 5 मामूली रूप से घायल, और 352 के जख्म गहरे नहीं थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story