विश्व

ईरानी धमकियों के बीच, इजरायल ने हवाई रक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रिजर्व सैनिकों को बुलाया

jantaserishta.com
4 April 2024 8:41 AM IST
ईरानी धमकियों के बीच, इजरायल ने हवाई रक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रिजर्व सैनिकों को बुलाया
x
यरूशलम: इजरायल की सेना ने घोषणा की है कि वह ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच रिजर्व सैनिकों के साथ अपनी हवाई रक्षा प्रणाली को मजबूत कर रही है। इजरायली सेना ने बुधवार को एक बयान में कहा, "आईडीएफ (इज़राइल डिफेंस फोर्सेज) के हवाई रक्षा तंत्र में जनशक्ति बढ़ाने और रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है।" उसने बताया कि स्थिति के अनुरूप मूल्यांकन के बाद यह कदम उठाया गया है।
ईरान ने मंगलवार को सीरिया में ईरानी दूतावास पर सोमवार रात हुए "इजरायली हवाई हमले" के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की कसम खाई थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हमले में सीरिया में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के अनुभवी कमांडर मोहम्मद रजा ज़ाहेदी और उनके डिप्टी सहित सात ईरानी मारे गए थे। इस हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया। इज़रायल ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story