विश्व

गाजा में सहायता कर्मियों की मौत पर इजराइल ने मांगी माफी

jantaserishta.com
3 April 2024 10:37 AM IST
गाजा में सहायता कर्मियों की मौत पर इजराइल ने मांगी माफी
x
तेल अवीव: इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने गाजा में एक सहायता काफिले पर हवाई हमले में मारे गए वर्ल्ड कंट्रोल किचन (डब्ल्यूसीके) के सात कर्मचारियों की मौत पर माफी मांगी है।
मंगलवार देर रात एक बयान में, आईडीएफ प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने कहा कि "गलत पहचान" के कारण वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सात कर्मचारी मारे गए। हलेवी ने आगे कहा कि डब्ल्यूसीके एक महत्वपूर्ण संगठन है, जो संघर्ष वाले क्षेत्रों में काम करता है। आईडीएफ ने अतीत में इसके साथ मिलकर काम किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि आईडीएफ ने हमले की प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। आईडीएफ प्रमुख ने कहा, डब्ल्यूसीके सहायता कर्मियों को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story