विश्व

हमास की सैन्य शाखा से जुड़े थे इस्माइल हनियेह के बेटे: इजराइल की सेना

jantaserishta.com
11 April 2024 12:21 PM IST
हमास की सैन्य शाखा से जुड़े थे इस्माइल हनियेह के बेटे: इजराइल की सेना
x
तेल अवीव: इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा है कि हवाई हमले में मारे गए इस्माइल हानियेह के तीनों बेटे हमास की सैन्य शाखा से जुड़े थे और इजराइलियों को बंधक बनाने में शामिल थे। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योव गैलेंट को हवाई हमले की जानकारी नहीं थी।
प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, बुधवार को हुए हवाई हमले का आदेश आईडीएफ की दक्षिणी कमान के एक कर्नल ने दिया था। इस्माइल हनियेह हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख हैं और कतर में रहते हैं।
गाजा शहर में अल-शती शरणार्थी शिविर के पास एक कार पर हुए इजराइली हवाई हमले में हनियेह के तीन बेटे - हेज़ल, अमीर और मोहम्मद मारे गए। हमले में हनिएह की चार पोते-पोतियां भी मारे गए। हमास के वरिष्ठ नेता ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उनके बेटे और पोते-पोतियां इजराइली हवाई हमले में मारे गए हैं।
आईडीएफ ने कहा कि तीनों हमास की सैन्य शाखा कासिम ब्रिगेड का हिस्सा थे। इस्माइल हानियेह ने एक बयान में कहा, "उनकी शहादत का सम्मान देने के लिए भगवान का शुक्रिया।" इस बीच, हनियेह के सबसे बड़े बेटे अब्देल सलाम हनियेह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "भगवान का शुक्रिया, जिन्होंने मेरे भाइयों हेज़ल, अमीर और मोहम्मद की शहादत से हमें सम्मानित किया।"
हिब्रू और अरबी मीडिया ने इस्माइल हनियेह के बेटों और पोते-पोतियों की हत्या से काहिरा में चल रही शांति वार्ता के पटरी से उतरने की आशंका जताई है। वार्ता में हनियेह एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story