विश्व
गाजा पर इजरायल के ताजा हवाई हमलों में इस्लामिक जिहादी कमांडर मारा गया
jantaserishta.com
11 May 2023 11:46 AM IST

x
गाजा (आईएएनएस)| गाजा पट्टी में एक अपार्टमेंट पर गुरुवार को हुए इजरायली हवाई हमले में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) आतंकवादी समूह के एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि खान यूनिस के पास हमाद रेसिडेंसियल में उनके अपार्टमेंट पर दो इजरायली आत्मघाती ड्रोन हमले में पीआईजे की मिसाइल इकाई का प्रमुख अली हसन घाली मारा गया।
अधिकारियों ने कहा कि उनके भाई महमूद घाली और भतीजे महमूद मंसूर भी उस समय अपार्टमेंट थे। वे भी ड्रोन हमले में मारे गए।
खान यूनिस के नासिर अस्पताल में फिलिस्तीनी चिकित्साकर्मियों ने कहा कि हमले के बाद तीन फिलिस्तीनियों को अस्पताल में मृत लाया गया जबकि अन्य घायल थे। पीआईजे की सशस्त्र शाख अल-कुद्स ब्रिगेड ने इजरायल के हवाई हमले को एक विश्वासघाती यहूदी हत्या अभियान कहते हुए घटना की पुष्टि की।
इजराइल की सेना ने भी पुष्टि की कि उसने गाली तथा गाजा में दो अन्य पीआईजे ऑपरेटिव को निशाना बनाया है। उन्होंने कमांडर को पीआईजे में एक केंद्रीय व्यक्ति बताया जो इजरायल के खिलाफ हाल ही में लॉन्च किए गए रॉकेट फायरिंग के लिए जिम्मेदार था।
ताजा हमले इजरायल के ड्रोन और लड़ाकू जेट विमानों द्वारा गाजा पट्टी में कई इमारतों पर एक साथ हवाई हमले किए जाने के दो दिन बाद हु। मध्यस्थ मिस्र, कतर और संयुक्त राष्ट्र द्वारा बुधवार को किए गए प्रयास नवीनतम तनाव को समाप्त करने और इजरायल तथा पीआईजे के बीच संघर्ष विराम समझौते तक पहुंचने में विफल रहे। इन संघर्षो में अब तक 24 लोग मारे गए हैं और 70 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की रात इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि देश का अभियान खत्म नहीं हुआ है। पीआईजे के तीन कमांडरों के मंगलवार को मारे जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हमने इस्लामिक जिहाद को अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया है।
पीआईजे हमास के बाद गाजा में दूसरा सबसे बड़ा उग्रवादी समूह है और हाल के वर्षों में इजरायल पर कई रॉकेट हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है। पिछले अगस्त में इजरायल और पीआईजे के बीच तीन दिनों की शत्रुता के बाद से इस सप्ताह के हवाई हमले सबसे घातक थे, जिसमें गाजा में 49 फिलिस्तीनी मारे गए थे।
एक फिलिस्तीनी भूख हड़ताल करने वाले की इजरायली जेल में मौत के बाद पीआईजे और अन्य समूहों ने पिछले सप्ताह दो दिन में इजराइल में 100 से अधिक रॉकेट दागे। इजरायली सेना ने जवाब में हमास से जुड़े स्थलों पर हवाई हमले किए।
इजराइल द्वारा गिरफ्तारी छापे मारे जाने के बाद बुधवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी तनाव अधिक रहा। कबातिया शहर में दो फिलिस्तीनियों को इस्राइली सेना ने मार डाला। उसने कहा कि दोनों ने उन पर गोलीबारी की थी। तुबास में फिलिस्तीनी बंदूकधारियों के साथ हुई एक अलग मुठभेड़ में एक इजरायली सैनिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





