विश्व

राफा में इस्लामिक जिहाद कमांडर मारा गया: आईडीएफ

jantaserishta.com
5 May 2024 8:25 AM IST
राफा में इस्लामिक जिहाद कमांडर मारा गया: आईडीएफ
x
यरूशलम: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने इस्लामिक जिहाद राफा ब्रिगेड के एक वरिष्ठ कमांडर ऐमान जाराब को मार गिराया। आईडीएफ ने बताया कि दक्षिणी गाजा शहर में हवाई हमले किए गए, जिसमें ऐमान जाराब मारा गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आईडीएफ के हवाले से बताया कि जाराब ने 7 अक्टूबर को किबुत्ज सूफा और गाजा पट्टी की सीमा से लगी सूफा सैन्य पोस्ट पर हमले के दौरान इस्लामिक जिहाद की विशिष्ट सेनाओं को निर्देशित किया था। आईडीएफ के अनुसार, जाराब ने कई हमलों की कमान और निर्देशन किया था। पिछले कुछ दिनों में उसने इजरायली सेना के खिलाफ दक्षिणी गाजा पट्टी में लड़ाई के लिए इस्लामिक जिहाद की तैयारियों का नेतृत्व किया था। इजरायली सेना ने बताया कि हमले के दौरान जाराब के साथ दो अन्य इस्लामिक जिहाद कार्यकर्ता भी मारे गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story