विश्व
Islamabad: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों से मुठभेड़ में मेजर और दो सैनिकों की मौत हुई
Admindelhi1
31 Oct 2024 10:20 AM IST

x
यह मुठभेड़ खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में हुई
इस्लामबाद: पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में पाकिस्तान की सेना को बड़ी क्षति हुई। इस मुठभेड़ में एक मेजर और दो सैनिकों की जान चली गई। यह मुठभेड़ खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में हुई।
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की खबर में इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की विज्ञप्ति के आधार पर यह जानकारी दी गई। यह मुठभेड़ बुधवार को हुई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना पर बन्नू जिले के बक्का खेल को घेरते हुए अभियान शुरू किया। इस दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में आठ लोग मारे और सात अन्य घायल हो गए। इनमें मेजर आतिफ खलील (31), नायक आजाद उल्लाह (36) और लांस नायक गजनफर अब्बास (35) शामिल हैं।
Tagsइस्लामबादखैबर पख्तूनख्वाआतंकियोंमुठभेड़मेजरदो सैनिकोंमौतIslamabadKhyber Pakhtunkhwaterroristsencountermajortwo soldiersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





