विश्व

आईएसआई प्रमुख ने पत्रकार की हत्या के बारे में किया खुलासा

jantaserishta.com
27 Oct 2022 1:47 PM IST
आईएसआई प्रमुख ने पत्रकार की हत्या के बारे में किया खुलासा
x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक और इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बाबर इफ्तिखार ने पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनरल इफ्तिखार ने कहा कि 5 अगस्त को केपी (खैबर पख्तूनख्वा) सरकार ने पत्रकार अरशद शरीफ के बारे में चेतावनी जारी की थी। यह चेतावनी केपी के मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर जारी की गई थी। इसमें चेतावनी दी गई थी कि अफगानिस्तान स्थित टीटीपी ने स्पिनबोल्डक में एक बैठक की जो रावलपिंडी या आसपास के इलाकों में अरशद शरीफ को निशाना बनाना चाहता है।
उन्होंने कहा कि संघीय सरकार या सुरक्षा संस्थानों के साथ कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी कि केपी सरकार को यह जानकारी किसने और कैसे दी कि अरशद को निशाना बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि चेतावनी इस मानसिकता के साथ जारी की गई थी कि अरशद शरीफ देश छोड़ दें।
समा टीवी की ओर कहा गया कि उन्हें बार-बार बताया गया कि उनकी जान को खतरा है।
डीजी आईएसपीआर ने कहा कि साइफर और अरशद शरीफ की मौत से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story