विश्व
भूकंप के कारण तुर्की में आईएसएफ शीतकालीन जिमनासियाड रद्द
jantaserishta.com
8 Feb 2023 12:03 PM IST

x
DEMO PIC
जिनेवा (आईएएनएस)| इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएफ) और तुर्की मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एंड स्पोर्ट्स ने हाल ही में आए भूकंप के कारण एर्जुरम में होने वाले विंटर जिम्नेसियाड 2023 को रद्द कर दिया है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईएसएफ के बयान में कहा गया है तुर्की में सोमवार सुबह आए विनाशकारी भूकंप के बाद हम एर्जुरम में 11 से 19 फरवरी तक होने वाले आईएसएफ शीतकालीन जिम्नेसियाड 2023 को रद्द करने की घोषणा कर रहे हैं।
तुर्की के युवा और खेल उप मंत्री हमजा येरलिकाया ने आईएसएफ को लिखे एक पत्र में कहा है कि आईएसएफ शीतकालीन जिम्नेसियाडे एर्जुरम 2023 को देश में आए विनाशकारी भूकंप के कारण रद्द कर दिया गया है।
आईएसएफ ने कहा, "पूरे आईएसएफ परिवार की ओर से हम इस कठिन समय के दौरान तुर्की के लोगों के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं। हमारे विचार और हमारा समर्थन पीड़ितों, उनके परिवारों और इस दर्दनाक घटना से उबरने वाले तुर्की के सभी लोगों के साथ है।"
आईएसएफ तुर्की के लोगों के साथ अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त करना चाहता है और आशा करता है कि वे बड़े धैर्य, ²ढ़ संकल्प और साहस के साथ इस कठिन परीक्षा को दूर करने में सक्षम होंगे।
Tagsभूकंपतुर्कीआईएसएफआईएसएफ शीतकालीन जिमनासियाड रद्दआईएसएफ शीतकालीन जिमनासियाडearthquaketurkeyisfisf winter gymnasium canceledisf winter gymnasium
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





