विश्व

क्या व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के साथ भूतों का बसेरा, अब्राहम लिंकन की आत्मा होने का किया जाता है दावा

Shiddhant Shriwas
24 Sep 2021 4:37 AM GMT
क्या व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के साथ भूतों का बसेरा, अब्राहम लिंकन की आत्मा होने का किया जाता है दावा
x
व्हाइट हाउस के बारे में आप सभी ने सुना होगा। दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति का यह निवास स्थान है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। व्हाइट हाउस के बारे में आप सभी ने सुना होगा। दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति का यह निवास स्थान है। इस वजह से इसको दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में गिना जाता है। यहां पर हमेशा बड़ी मात्रा में सैन्य कर्मियों और पुलिस की तैनाती रहती है, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत देश के कार्यक्षेत्र में ना आए। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको पता है कि व्हाइट हाउस में भूतों का भी बसेरा है? इस बात को जानकर आपको आश्चर्य होगा, लेकिन इसका दावा कई लोगों ने किया है कि यहां पर राष्ट्रपति के साथ साथ प्रेतात्मा भी रहती हैं।

उन लोगों की मानें तो उनका व्हाइट हाउस में कई भयभीत कर देने वाली घटनाओं से वास्ता हो रखा है। कुछ लोगों ने इस बात का भी दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा को यहां पर देखा था। इसी सिलसिले में आज के रहस्य के इस श्रृंखला में हम व्हाइट हाउस की रहस्यमयी घटना के बारे में जानेंगे -

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1865 में अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से कई लोगों ने उनके साये को देखने का दावा किया है। इस जगह से जुड़ा एक बहुत ही प्रचलित किस्सा है। बहुत समय पहले व्हाइट हाउस में नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना आकर रुकी थीं।

रात के समय अचानक किसी ने उनके दरवाजे को खट-खटाया। उसके बाद उन्होंने जब दरवाजे को खोला तो सामने अब्राहम लिंकन खड़े थे। इसे देखने के बाद वो काफी डर गई थीं। कई लोगों का दावा है कि अब्राहम लिंकन के अलावा प्रेसिडेंट हाउस में दूसरे राष्ट्रपतियों की आत्मा भी भटकती है।

लोगों का कहना है कि अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स की आत्मा भी यहां पर मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जॉन एडम्स ने अमेरिका की आजादी की लड़ाई में एक निर्णायक भूमिका निभाई थी। व्हाइट हाउस में रहने वाले कई लोगों के मुताबिक उनके चाल और पहनावे से ऐसा लगता है कि वो जॉन एडम्स का ही साया है।

हालांकि व्हाइट हाउस से जुड़ी इन रहस्यमयी घटनाओं को लेकर सिर्फ दावे ही दावे हैं। इन बातों में कितनी हकीकत है और कितना फसाना ये कोई नहीं जानता। इसको लेकर अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। अब तक व्हाइट हाउस से जुड़ी इन घटनाओं के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है।

Next Story