विश्व
सोमालिया में अमेरिकी ऑपरेशन में मारा गया आईएस का प्रमुख सरगना
jantaserishta.com
27 Jan 2023 12:06 PM IST

x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| सोमालिया में अमेरिकी सेना के एक अभियान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कई सदस्य मारे गए हैं, जिसमें आतंकवादी समूह का एक प्रमुख सरगना भी शामिल है। इसकी सूचना रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने दी। ऑस्टिन ने गुरुवार को एक बयान में कहा, 25 जनवरी को राष्ट्रपति के आदेश पर अमेरिकी सेना ने उत्तरी सोमालिया में एक अभियान चलाया, जिसमें कई आईएस सदस्य मारे गए। इनमें बिलाल-अल-सुदानी शामिल हैं, जो आईएस के वैश्विक नेटवर्क का प्रमुख सूत्रधार था।
अल-सुदानी अफ्रीका में आईएस संगठन को बढ़ावा देने और अफगानिस्तान समेत दुनिया भर में समूह के संचालन के लिए फंडिंग जुटाता था।
रक्षा सचिव ने कहा, इस ऑपरेशन के चलते किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है। हम खुफिया एजेंसी और अन्य इंटर-एजेंसी पाटनर्स के इस सफल आतंकवाद विरोधी अभियान में उनके समर्थन के लिए आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान में कोई अमेरिकी सैनिक या नागरिक नहीं मारा गया।
सीएनएन ने बताया कि बुधवार का ऑपरेशन अमेरिकी सेना द्वारा पिछले साल के अंत में सीरिया में हवाई हमले में आईएस के दो शीर्ष नेताओं को मार गिराए जाने के बाद आया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





