विश्व

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंदा हैं या नहीं? जेल प्रशासन ने जारी किया बयान

jantaserishta.com
27 Nov 2025 9:49 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंदा हैं या नहीं? जेल प्रशासन ने जारी किया बयान
x
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चल रही अफवाहों के बीच नया अपडेट आया है. Geo TV की रिपोर्ट के मुताबिक, अदियाला जेल प्रशासन ने बुधवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि PTI के संस्थापक को जेल से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है. जेल प्रशासन ने जोर देकर कहा कि वह अभी भी जेल के अंदर हैं और उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है.
रावलपिंडी जेल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, "अदियाला जेल से उनके ट्रांसफर की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पूरी मेडिकल सुविधा मिल रही है."
जेल अधिकारियों ने उनके हेल्थ के बारे में चल रही अटकलों को निराधार बताते हुए साफ किया कि इमरान खान की देख-भाल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story