विश्व

भाई-बहन का संबंध बनाना सही या गलत? अश्लील सवाल पूछकर प्रोफेसर बुरा फंसा; मच गया बवाल

Teja
21 Feb 2023 5:02 PM IST
भाई-बहन का संबंध बनाना सही या गलत? अश्लील सवाल पूछकर प्रोफेसर बुरा फंसा; मच गया बवाल
x

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक प्रोफेसर ने परीक्षा में भाई-बहन के शारीरिक संबंध बनाने पर सवाल पूछा तो बवाल मचा गया। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के शहजाद टाउन पुलिस स्टेशन में दी गई एक एप्लीकेशन में कामसैटस यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद के एक आपत्तिजनक क्विज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता मुहम्मद अल्ताफ ने अपनी एप्लीकेशन में कहा कि इंग्लिश के एग्जाम पेपर में लेक्चरर ने एक अश्लील सवाल पूछा जो इस्लामी शिक्षाओं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। शिकायतकर्ता इस्लामाबाद के चक शहजाद इलाके का निवासी है और पाकिस्तान आइडियोलॉजी पार्टी के वकीलों की विंग का अध्यक्ष है।

मीडिया के अनुसार मुहम्मद अल्ताफ ने कहा कि सोमवार को अपने ऑफिस में उन्होंने अश्लील एग्जाम पेपर के बारे में सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट देखी। इस पोस्ट से उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि यूनिवर्सिटी के शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उसने छात्रों के एग्जाम पेपर में अनैतिक और अश्लील सवाल जोड़कर इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ काम किया है। यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि आपत्तिजनक सवाल के लिए प्रोफेसर को निकाल दिया गया है और ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है। पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी विवादित सवाल पर संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने यूनिवर्सिटी को मामले की जांच करने और दोषी अधिकारियों को कड़ी सजा देने का निर्देश दिया है। समाज में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में पाकिस्तान के नेताओं, पत्रकारों और मशहूर हस्तियों ने प्रोफेसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एग्जाम पेपर में विवादित सवाल को पढ़ा जा सकता है। यह सवाल काल्पनिक घटना के संदर्भ में भाई और बहन के बीच बने शारीरिक संबंधों पर परीक्षार्थी की निजी राय पूछता है।

Next Story