विश्व

इराकी शिया मिलिशिया ने इजरायल पर हमले का किया दावा

jantaserishta.com
4 May 2024 8:58 AM IST
इराकी शिया मिलिशिया ने इजरायल पर हमले का किया दावा
x
बगदाद: इराक में शिया मिलिशिया ने इजरायल में एक महत्वपूर्ण स्थान पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इराकी शिया मिलिशिया ने एक ऑनलाइन बयान में कहा, "उसके लड़ाकों ने शुक्रवार की सुबह मृत सागर (क्षेत्र) के भीतर एक महत्वपूर्ण लक्ष्य पर उचित हथियारों के साथ हमला किया।" समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयानों में इस बात पर जोर दिया गया कि हमले गाजा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए किए गए और दुश्मन के गढ़ों को निशाना बनाने का संकल्प लिया गया।
7 अक्टूबर 2023 को गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से इराक में इस्लामिक प्रतिरोध के रूप में जाने जाने वाले शिया मिलिशिया ने इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर कई हमले किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story