विश्व

इराकी सुरक्षा बलों ने कुर्दिस्तान में नष्ट किया 'आईएस' सेल, छह आतंकी गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 Nov 2024 2:47 PM IST
इराकी सुरक्षा बलों ने कुर्दिस्तान में नष्ट किया आईएस सेल, छह आतंकी गिरफ्तार
x
बगदाद: इराक की 'नेशनल सिक्योरिटी सर्विस' (आईएनएसएस) ने घोषणा की कि उसने देश के उत्तरी प्रांत किरकुक में 'इस्लामिक स्टेट' (आईएस) के एक सेल को नष्ट कर दिया । इस दौरान छह 'आईएस' आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र का ग्रुप लीडर भी शामिल हैं।
आईएनएसएस ने एक बयान में कहा कि खुफिया रिपोर्टों के आधार पर और क्षेत्रीय कुर्द सुरक्षा बलों के साथ मिलकर इराकी सुरक्षा कर्मियों ने शनिवार को एक घर पर छापा मारा। सात 'आईएस' आतंकवादी बगदाद से लगभग 250 किलोमीटर उत्तर में स्थित प्रांतीय राजधानी किरकुक में इकट्ठे हुए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बयान में कहा गया कि छापेमारी के दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसके चलते एक आतंकवादी ने आत्महत्या कर ली और अन्य छह को गिरफ्तार कर लिया गया।
बयान में कहा गया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक कथित तौर पर कुर्दिस्तान क्षेत्र में 'आईएस' ग्रुप का नेता है। वे किरकुक प्रांत में सरकारी जगहों और वरिष्ठ अधिकारियों पर हमले की योजना बना रहे थे। इससे पहले उत्तरी इराकी प्रांत किरकुक में एयर स्ट्राइक में 'इस्लामिक स्टेट' (आईएस) के पांच आतंकवादी मारे गए थे। शनिवार को ईराक की सेना ने इस बात की पुष्टि की थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इराक की संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध मीडिया आउटलेट, सिक्योरिटी मीडिया सेल के एक बयान में इस बात की पुष्टि की गई थी। बयान के अनुसार इराक की फोर्स ने शुक्रवार को बगदाद से करीब 250 किलोमीटर उत्तर में, प्रांतीय राजधानी किरकुक के पश्चिम में एक बीहड़ इलाके में आईएस के ठिकाने पर हवाई हमले किए। शनिवार की सुबह, इराकी सेना और खुफिया विभाग के एक संयुक्त बल ने बमबारी वाली जगह की तलाशी ली। इस दौरान पांच 'आतंकवादियों' के शव बरामद किए। 2017 में 'आईएस' की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, 'आईएस' के बचे हुए लोग शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ इलाकों में घुस आए हैं और सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार गुरिल्ला हमले कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story