विश्व

ड्रोन हमले के लिए विस्फोटक इराक के कुर्दो ने भेजे: ईरान

jantaserishta.com
2 Feb 2023 8:57 AM IST
ड्रोन हमले के लिए विस्फोटक इराक के कुर्दो ने भेजे: ईरान
x

DEMO PIC 

तेहरान (आईएएनएस)| मध्य ईरानी प्रांत इस्फहान में एक सैन्य संयंत्र पर हाल ही में किए गए ड्रोन हमले में इस्तेमाल किए गए पुर्जे और विस्फोटक इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित कुर्द समूहों द्वारा देश में स्थानांतरित किए गए थे। यह जानकारी समाचार एजेंसी नूर ने दी। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा से संबद्ध नूर न्यूज ने कहा कि कुर्द समूहों ने एक विदेशी खुफिया सेवा के आदेश पर उत्तर-पश्चिमी सीमा के माध्यम से शनिवार रात के हमले में इस्तेमाल किए गए सूक्ष्म हवाई वाहनों (एमएवी) और विस्फोटकों के हिस्सों को सीमावर्ती शहर में एक कार्यशाला में स्थानांतरित कर दिया।
नूर न्यूज के अनुसार अगस्त 2022 में ईरानी खुफिया मंत्रालय ने विपक्षी कुर्दों के के एक आतंकवादी समूह का भंडाफोड़ किया, जिसे इस्फहान में एक औद्योगिक सुविधा में विस्फोट करने के लिए इजराइल द्वारा आयोजित किया गया था।
ईरान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के कहा कि ड्रोन हमला रात करीब 11:30 बजे हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस्फहान में एक सैन्य संयंत्र में शनिवार को विस्फोट हुआ। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
नूर न्यूज ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने हमले में इस्तेमाल किए गए ड्रोन में से एक के निर्माता की पहचान कर ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story