
x
Kuwait कुवैत: रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इराक से आए विस्फोटक ड्रोन ने देश की उत्तरी सीमा पर बने दो चौकियों (पोस्ट) को निशाना बनाया। मंत्रालय के बयान में कहा गया, “शुक्रवार सुबह कुवैत के उत्तरी जमीनी सीमा के दो केंद्रों पर दो फाइबर-ऑप्टिक वायर से कंट्रोल होने वाले विस्फोटक ड्रोन से हमला किया गया। ये ड्रोन इराक से आए थे। इस हमले में सिर्फ सामान का नुकसान हुआ है, किसी की जान नहीं गई।”
मंत्रालय ने यह भी कहा कि घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने तुरंत जरूरी कदम उठाए और स्थिति को संभाल लिया। गुरुवार को कुवैत के नागरिक उड्डयन के महानिदेशक शेख हमूद मुबारक हमूद अल-सबह ने घोषणा की थी कि कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरस्पेस फिर से खोल दिया गया है। यह एयरस्पेस 28 फरवरी से क्षेत्र में चल रही स्थितियों के कारण एहतियातन बंद किया गया था।
'कुवैत टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में पब्लिक अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल चार और पांच रविवार से कुछ खास जगहों के लिए फिर से शुरू किए जाएंगे। शेख हमूद ने कहा कि यह फैसला स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर लिया गया है, ताकि उड़ानें पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ दोबारा शुरू हो सकें। यह पूरी प्रक्रिया धीरे-धीरे एयरपोर्ट को पूरी तरह चालू करने की योजना का हिस्सा है।
उन्होंने यह भी बताया कि ईरान और उससे जुड़े हथियारबंद समूहों के हमलों की वजह से एयरपोर्ट की कुछ सुविधाओं को नुकसान पहुंचा था, जिसकी जांच पूरी कर ली गई है और मरम्मत का काम जारी है। शुरुआत में कुछ टर्मिनलों से ही उड़ानें चलाई जाएंगी और हालात के हिसाब से धीरे-धीरे इसे बढ़ाया जाएगा। इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में इराक के एक सशस्त्र गुट 'सराया औलिया अल-दम' ने कुवैत, जॉर्डन और सीरिया में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी।
दस अप्रैल को कुवैत की सेना ने बताया था कि 24 घंटे के अंदर कुवैती हवाई क्षेत्र में सात दुश्मन ड्रोन देखे गए, जिन्हें सेना ने रोक लिया। सेना के प्रवक्ता ने कहा था, ''ईरान के हमलों में नेशनल गार्ड की कई अहम जगहों को निशाना बनाया गया, जिससे कुछ जवान घायल हुए। उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। साथ ही काफी सामान का नुकसान भी हुआ है
Tagsकुवैतड्रोन हमलाइराकसीमा चौकीमिडिल ईस्ट तनावईरानकुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्टसराया औलिया अल-दमसुरक्षा खतरासैन्य हमलाखाड़ी क्षेत्रअंतरराष्ट्रीय तनावkuvaitdron hamalairaakseema chaukeemidil eest tanaaveeraankuvait intaraneshanal eyaraportsaraaya auliya al-damsuraksha khatarasainy hamalakhaadee kshetrantararaashtreey tanaavजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





