विश्व
ईरान के शीर्ष नेता बोले: एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था 'मंजूर नहीं'
jantaserishta.com
15 Oct 2022 9:00 AM IST

x
तेहरान (आईएएनएस)| ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था मंजूर नहीं है। ईरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को तेहरान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी एकता सम्मेलन में कहा, 'राष्ट्र जाग गए हैं' और वे एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था को स्वीकार नहीं करते हैं, जो धीरे-धीरे अपनी वैधता खो रही है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि एकध्रुवीय प्रणाली में अमेरिका जैसी अभिमानी शक्तियां अपनी योजनाएं खुद तैयार करेंगी और उन्हें इराक, सीरिया, ईरान और लेबनान जैसे अन्य देशों में निर्देशित करेंगी।
ईरानी शीर्ष नेता ने कहा कि दुनिया अब उन देशों का विरोध कर रही है जो दूसरों को आज्ञाकारिता के लिए धमकाते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





