विश्व

ईरान के विदेश मंत्री ने भारत से फोन पर बात की, एस जयशंकर ने दी जानकारी

Nilmani Pal
6 April 2026 6:50 AM IST
ईरान के विदेश मंत्री ने भारत से फोन पर बात की, एस जयशंकर ने दी जानकारी
x
ब्रेकिंग

दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बार अराघची ने रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की. भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने X हैंडल से पोस्ट करके यह जानकारी दी. यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान अपने मित्र देशों के साथ कूटनीतिक संपर्क बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका की ओर से तेहरान के खिलाफ तीखी बयानबाजी भी जारी है. ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद यह छठी बार है जब जयशंकर और अराघची के बीच बातचीत हुई है. इससे पहले 21 मार्च को भी दोनों नेताओं के बीच संवाद हुआ था.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने X पर लिखा, 'ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का मुझे फोन आया. उनके साथ पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई.' जयशंकर ने बताया कि इस मुद्दे पर उनकी कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी चर्चा हुई. उन्होंने दोनों नेताओं के साथ क्षेत्रीय हालात पर विचार-विमर्श किया.

नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने भी X पर पोस्ट करके बताया कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर चर्चा हुई. यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने को लेकर ईरान को सख्त चेतावनी दी है.

फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि संभव है कल तक समझौता हो जाए और यह भी जोड़ा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है. हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ईरान ने जल्द समझौता नहीं किया, तो अमेरिका सब कुछ तबाह करने और उसके तेल पर कब्जा करने पर विचार कर रहा है.


Next Story