विश्व
तनाव के बीच 2022 में सऊदी अरब को ईरान का निर्यात बढ़ा: रिपोर्ट
jantaserishta.com
8 Jan 2023 8:47 AM IST

x
DEMO PIC
तेहरान (आईएएनएस)| तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के प्रयासों के बीच 2022 में सऊदी अरब को ईरान के निर्यात में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई। यह जानकारी ईरान की आईआरआईबी समाचार एजेंसी ने दी। ईरान के सीमा शुल्क प्रशासन ने शनिवार को कहा कि 21 मार्च से 1 नवंबर, 2022 तक पड़ने वाले ईरानी नव वर्ष की अवधि के दौरान सऊदी अरब को ईरानी निर्यात 14.71 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो कि 2016 में रियाद द्वारा तेहरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने के बाद से एक रिकॉर्ड है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में इसी अवधि के दौरान व्यापार की मात्रा केवल 42 हजार डॉलर थी।
आईआरआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य निर्यात में स्टील सिल्लियां, अंगूर और सोडियम हाइड्रॉक्साइड शामिल हैं।
द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए दोनों पक्षों के बीच 2022 में कई दौर की बातचीत हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





